Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर उपायुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
    झारखंड

    बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर उपायुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 11, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर उपायुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    कंट्रोल रूम व खोया-पाया केंद्र का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
    राष्ट्र संवाद संवाददाता | संतोष सिन्हा
    दुमका। सावन मेला के 13वें दिन मंगलवार को बाबा बासुकीनाथ के जलार्पण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बासुकीनाथ पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम जलार्पण को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    उपायुक्त ने कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी के माध्यम से भीड़, रूट लाइन और जलार्पण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कतारबद्ध एवं सुचारू जलार्पण सुनिश्चित करने तथा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य स्थल पर मुस्तैद रहने को कहा।
    इसके बाद उपायुक्त ने खोया-पाया केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बिछड़े श्रद्धालुओं की जानकारी व्यवस्थित रूप से दर्ज कर विभिन्न माध्यमों से उसका प्रचार-प्रसार करने और उन्हें शीघ्र परिजनों से मिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने मेला अवधि में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article24 घंटे सुरक्षा गार्ड और करोड़ों की चारदीवारी के बावजूद यूसील कॉलोनी में लाखों की चोरी
    Next Article परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए 8,500 से अधिक युवाओं ने दिए सुझाव: हेमंत सोरेन

    Related Posts

    1984 के पाप में कांग्रेस, बीजेपी आरएसएस बराबर के भागीदार : कुलबिंदर सिंह

    November 14, 2026

    किताब पर सियासत या सियासत का आईना?

    November 14, 2026

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.