गौर से देखिए इस तस्वीर को।इस तस्वीर में आपको जलटंकी दिखेगा।लेकिन टंकी में आपको पानी नही मिलेगा।यही नही इसमें आपको नल भी दिखेगा।मगर नल में जल नही मिलेगा।दरअसल लाखों रूपये की लागत से सरकार ने जामताड़ा जिला के नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित बस पड़ाव में शौचालय का निर्माण किया ।लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब यात्रियो को खुले में शौच नही करना पड़ेगा।लेकिन दुर्भाग्य देखिए यहां सिर्फ और सिर्फ सरकारी राशी का दुरुपयोग हुआ है कहने से इंकार नही किया जा सकता है।शौचालय तो बना लेकिन लोगों को इसका फायदा कुछ भी नही मिल रहा है।आपको बता दे नाला प्रखंड के एसबीएम कृष्णा दे से मिली जानकारी के मुताबिक यह शौचालय जिला परिषद विभाग से निर्माण हुआ है ।इस मामले पर समाजसेवी मनोज उर्फ तापस भट्टाचार्य ने कहा कि शौचालय बनने के बाद न तो कोई कमीटी का गठन हुआ और न ही पब्लिक को हैंड ऑवर किया गया।कहा यात्रियों को खुले में शौच करना पड़ता है।कहा खास कर महिलओं को इसमें सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।आपको बता दूं शौचालय में आपको खाली बोतले तथा गंदगी के शिवाय और कुछ देखने को नही मिलेगा।इस मामले पर नाला प्रखंड के एसबीएम कृष्णा दे ने कहा कि फंड के अभाव में शौचालय को दुरुस्त नही किया गया है।पूर्व में विभाग को पत्रचार किया गया है।कहा पुन: एकबार विभाग को जानकारी दी जायेगी। इस मामले पर जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता सह उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने कहा कि मामले की जांच कर ली जायेगी और जो भी दिक्कत है जल्द ही समाधान किया जायेगा।ताकी यात्रियों को परेशानीयों का सामना न करना पड़े।

