बहरागोड़ा के कोटशोल सार्वजनिक गणेश पूजा में उमड़ी भक्तों की भीड़
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के माटिहाना पंचायत अंतर्गत कोटशोल गाँव में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक गणेश पूजा में इस बार जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। पुजारी रोहित पाणिग्रही के नेतृत्व में विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया । श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान गणेश की आराधना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता गणेश वंदना का गायन व आराधना के साथ पूजन कर विद्या, बुद्धि के साथ जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का वर मांगा। भक्तों ने पूरे मनोयोग से भजन-कीर्तन और आरती में भाग लिया।इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।पूजा स्थल पर भक्तिमय माहौल छाया रहा।

