ओबीसी जनगणना में अलग कॉलम की मांग, कांग्रेस का 100 दिवसीय हुंकार अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में पूर्वी सिंहभूम जिला ओबीसी विभाग कांग्रेस कमेटी की ओर से जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए पृथक कॉलम की मांग को लेकर प्रेस वार्ता हुई। अध्यक्षता जिला चेयरमैन प्रताप यादव ने की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि ओबीसी जनगणना कॉलम की मांग को लेकर देशभर में 100 दिवसीय हुंकार अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 16 सितंबर को रांची में बापू वाटिका से लोक भवन/राजभवन तक मार्च निकालकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि मार्च में पूर्वी सिंहभूम के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं ओबीसी विभाग के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अलग कॉलम से ओबीसी की वास्तविक जनसंख्या एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति का प्रमाणिक आंकड़ा सामने आएगा।
प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री बिजय यादव, ओबीसी चेयरमैन जमशेदपुर नगर सुरेंद्र शर्मा, राकेश साहू, रंजीत सिंह, कौशल प्रधान एवं हरिराम टुडू उपस्थित रहे।

