लेखक: राष्ट्र संवाद ब्यूरो
मेघराज मेमोरियल बी॰एड॰ काॅलेज, फुलवड़िया में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।
हिन्दी दिवस के अवसर पर विविध प्रतियोगिताएं
हिन्दी दिवस (14 सितंबर) के अवसर पर मेघराज मेमोरियल बी॰एड॰ काॅलेज, में अध्ययनरत बी॰एड॰ सत्र (2025-27), बी॰एड॰ सत्र (2026-28) एवं डी॰एल॰एड॰ सत्र (2025-27) के प्रशिक्षुओं में नेहा कुमारी, रिद्धि कुमारी, अनिशा कुमारी, स्वपनील कुमार, शादमा तसकीन, कुमार सिद्धांत, अमृति रानी, प्रियंका, अन्नु कुमारी, वंदना कुमारी, गिरिश कुमार, अश्विनी कुमार, अभय कुमार, सत्यम कुमार, मुस्कान कुमारी, कोमल कुमारी एवं प्रियम कुमारी प्रियंका भारती, काजल कुमारी, प्रिंस भारती, मधु, सुशांत, प्रणव, प्रियंका, सलोनी, दिवाकर, ओनम, सोनम, पल्लवी, रिचा, रूपाली, वर्षा, कन्हैया, संदीप, अविनाश, साक्षी, श्रुति, कन्हैया, स्वेता, विवेक, बिंदु इत्यादि के द्वारा आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसे देखते हुए महाविद्यालय परिसर में उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गये।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ॰ अर्चना कुमारी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।
प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान निबंध लेखन, भाषण, कविता पाठ, वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रशिक्षुओं ने उन्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपने विचार एवं प्रतिभा प्रस्तुत की। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी दिवस का महत्व समझाते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की प्रतीक है। इसकी समृद्धि के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
कार्यक्रम के अंत में हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष मोनी कुमारी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य शशांक शेखर एवं श्रेया, सहायक प्रो॰ आशीष, संदीप कुमार, रूपेश कुमार, रीतेश कुमार, मोनी कुमारी, रूपम कुमारी, राहुल कुमार भारद्वाज, कमलेश प्रजापति, अमरेश कुमार गौतम, सहित कई प्राघ्यापक एवं सहायक कर्मी संजीव कुमार कर्ण, नवीन कुमार, अरविंद, अनिल, चंदन सहित अन्य शामिल थे।

