Author: Nizam Khan

उपायुक्त की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में 02 जनवरी 2026 को कार्यालय प्रकोष्ठ में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने मत्स्य विभाग की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा क्रम में नाला, फतेहपुर एवं करमाटांड़ अंचल के राजस्व तालाबों एवं जलकरों की बंदोबस्ती हेतु समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि राजस्व संग्रह में वृद्धि हो सके। इसके अतिरिक्त अन्य बिंदुओं पर भी…

Read More

नगर भवन दुलाडीह में पीडीएस डीलरों को 4G ई-पॉस मशीन का वितरण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगर भवन, दुलाडीह, जामताड़ा में 02 जनवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम में जिले के 639 पीडीएस डीलरों के बीच 4G नेटवर्क आधारित ई-पॉस मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 4G ई-पॉस मशीन से राशन वितरण एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी आएगी और डीलरों को तकनीकी समस्याओं से राहत मिलेगी। उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि नई मशीन से लाभुकों को समय…

Read More

नववर्ष पर विधानसभा अध्यक्ष को पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं राष्ट्र संवाद सं रांची: नव वर्ष के पावन अवसर पर झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास और अध्यक्ष कार्यालय पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान सभी ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की। नव वर्ष के अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में शुभेच्छाओं का आदान-प्रदान हुआ और सभी ने नए वर्ष में विधानसभा की कार्यप्रणाली को…

Read More

विधानसभा द्वारा प्रकाशित आकर्षक डायरी, कैलेंडर एवं दूरभाष निर्देशिका विधानसभा अध्यक्ष को प्रभारी सचिव द्वारा ससम्मान भेंट की गई राष्ट्र संवाद सं रांची: नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर विधानसभा द्वारा प्रकाशित आकर्षक डायरी, कैलेंडर एवं दूरभाष निर्देशिका विधानसभा अध्यक्ष को प्रभारी सचिव द्वारा ससम्मान भेंट की गई। इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इन प्रकाशनों में विधानसभा की कार्यप्रणाली, महत्वपूर्ण तिथियों, संपर्क विवरणों तथा उपयोगी सूचनाओं को सुव्यवस्थित रूप से संकलित किया गया है, जिससे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने इन प्रकाशनों की सराहना करते हुए कहा कि…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष ने डॉक्टर शिव शंकर हरिजन के निधन पर जताया शोक राष्ट्र संवाद सं रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने प्रदेश के प्रसिद्ध चिकित्सक शिव शंकर हरिजन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नाला क्षेत्र में पदस्थापन के दौरान डॉ. शिव शंकर हरिजन ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके कार्यों से न केवल मरीजों को राहत मिली, बल्कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई दिशा मिली। डॉ. शिव शंकर हरिजन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाला में लगभग…

Read More

पाकुड़िया में मां शारदा क्रिकेट क्लब का तीन दिवसीय टूर्नामेंट संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला प्रखंड अंतर्गत पाकुड़िया में मां शारदा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच के अवसर पर पंचायत के मुखिया सत्यवान मोहली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन और भाईचारे का माध्यम बताया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया…

Read More

कुंडहित प्रखंड में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन,अधिकारी व कर्मचारियों ने किया रक्तदान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड परिसर में उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना एवं समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर कुंडहित प्रखंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में रक्तदान की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने रक्तदान के महत्व और…

Read More

कुंडहित प्रखंड मुख्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, टीएमसी जिलाध्यक्ष ने किया रक्तदान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर कुंडहित प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया। शिविर का नेतृत्व बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आम लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम की उपस्थिति में सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं की आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गई।…

Read More

पोल्ट्री फीड मिल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संयुक्त उद्घाटन,मुख्य अतिथि उपस्थित रहे दुमका सांसद राष्ट्र संवाद सं दुमका : जिले के काठीकुंड प्रखंड अंतर्गत नारगंज स्थित पूर्व एसएसबी कैंप परिसर में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पोल्ट्री फीड मिल एवं नव-निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संयुक्त उद्घाटन किया गया। यह फीड मिल JSLPS के सहयोग से बासलोई महिला पोल्ट्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा स्थापित की गई है, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति…

Read More

🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏३०::१२::२०२५ मंगलवार पुत्रदा एकादशी व्रत सबके लिए आज ही 🕉️ *ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे* 🚩 🌺 *((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड मूल गांव राढ़ी दरभंगा मिथिला मो एवं वाट्सअप नंबर ९४३०३३६५०३(9430336503) दिन में एग्यारह बजे से रात्रि नौ बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं परामर्श शुल्क अनिवार्य))* 🙏🙏 🙏 *जिनके विषय में कुछ पूछना चाहते हैं तो उनका नाम उनके पिताजी का नाम जन्म तारीख महीना इसवी जन्म समय और जन्म स्थान लिखकर दीजिए कृपया* 🙏🙏🌺🌺🙏🙏मेरा स्थायी और वर्तमान…

Read More