नगर भवन दुलाडीह में पीडीएस डीलरों को 4G ई-पॉस मशीन का वितरण
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नगर भवन, दुलाडीह, जामताड़ा में 02 जनवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम में जिले के 639 पीडीएस डीलरों के बीच 4G नेटवर्क आधारित ई-पॉस मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 4G ई-पॉस मशीन से राशन वितरण एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी आएगी और डीलरों को तकनीकी समस्याओं से राहत मिलेगी। उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि नई मशीन से लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम के दौरान सांकेतिक रूप से कई डीलरों को मशीन प्रदान की गई।

