राष्ट्र संवाद संवाददाता
इंद्र यादव
मुंबई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यों से निजी दोपहिया वाहनों को ऐप आधारित बाइक टैक्सी के रूप में चलाने की अनुमति देने की अपील की है। 13वें राष्ट्रीय दिव्यांगता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा, यात्रियों को सस्ता सफर उपलब्ध होगा तथा ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने में मदद मिल सकती है।
हालांकि, इस प्रस्ताव पर ऑटो और टैक्सी चालकों के रोजगार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। परमिट, बैज, बीमा और अन्य नियमों का पालन करने वाले चालकों को आशंका है कि बाइक टैक्सी से उनकी आमदनी प्रभावित हो सकती है।
जुलाई 2025 में जारी मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देशों के तहत राज्यों को निजी दोपहिया वाहनों को बाइक टैक्सी के रूप में अनुमति देने का अधिकार दिया गया है। प्रस्ताव के समर्थकों का मानना है कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जबकि विरोध करने वालों का कहना है कि नई व्यवस्था में सुरक्षा, बीमा, चालक सत्यापन और दुर्घटना मुआवजे के स्पष्ट मानक जरूरी हैं।
ऑटो-टैक्सी चालकों ने सरकार से मांग की है कि बाइक टैक्सी लागू करने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति का आकलन किया जाए और परिवहन यूनियनों से बातचीत की जाए। उनका कहना है कि रोजगार बढ़ाने के नाम पर पुराने चालकों की रोजी-रोटी प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
बाइक टैक्सी को मंजूरी देने की गडकरी की अपील, ऑटो-टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर उठे सवाल
Previous Articleगठबंधन की राजनीति और संविधान की रक्षा का सवाल
Next Article जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

