उपायुक्त की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में 02 जनवरी 2026 को कार्यालय प्रकोष्ठ में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने मत्स्य विभाग की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा क्रम में नाला, फतेहपुर एवं करमाटांड़ अंचल के राजस्व तालाबों एवं जलकरों की बंदोबस्ती हेतु समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि राजस्व संग्रह में वृद्धि हो सके। इसके अतिरिक्त अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी रितु रंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

