प्रखंड स्तर पर बीएलटीएफ की बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में बीएलटीएफ (BLTF) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, नियमित मॉनिटरिंग तथा समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इसके साथ ही जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ दायित्वों के…
Author: Nizam Khan
सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत कार्यालयों व वाहन शोरूमों में दिलाई गई शपथ राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: सड़क सुरक्षा माह 2026 के छठे दिन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं वाहन शोरूमों में “सेफ्टी एट ऑफिसेज” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सभी कर्मियों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, नियंत्रित गति, बिना नशा वाहन चलाने, लाइसेंस के बिना वाहन न चलाने, आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने तथा दुर्घटना में घायलों…
नाला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों से प्रभावित होकर जेएमएम में शामिल हुए जयंत सिंह राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत एवं बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर धसनीया निवासी जयंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने अन्य दल का साथ छोड़कर जेएमएम में आस्था जताई। इस अवसर पर फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष…
सोहराय पर्व पर अवकाश दिलाने के लिए आदिवासी शिक्षक संघ ने विधानसभाध्यक्ष का जताया आभार निजाम खान।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: झारखंड राज्य आदिवासी शिक्षक संघ, जामताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो से मुलाकात कर आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व सोहराय के अवसर पर दो दिनों के सरकारी अवकाश सुनिश्चित कराने में अहम योगदान के लिए विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सोहराय आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जिस पर अवकाश की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष दुलाल…
नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर जामताड़ा में भाजपा का महाधरना राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव में हो रहे विलंब के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने जामताड़ा के गांधी चौक में एकदिवसीय महाधरना दिया। धरना जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री रणधीर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। वक्ताओं ने चुनाव की तिथियां शीघ्र घोषित करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने और ईवीएम से मतदान की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव नहीं होने से निकायों में भ्रष्टाचार बढ़ा है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी…
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना राष्ट्र संवाद सं दुमका: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 5 जनवरी 2026 को बासुकीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने सपरिवार विधि-विधानपूर्वक बाबा बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जलाभिषेक किया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। पूजा-अर्चना के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रिफ्लेक्टिव टेप अभियान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर 5 जनवरी 2026 को जामताड़ा जिले में रिफ्लेक्टिव टेप अभियान चलाया गया। उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में मिहिजाम थाना अंतर्गत कानगोई चेकपोस्ट के समीप यह अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान छोटे एवं बड़े सभी व्यावसायिक वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप की जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार टेप लगाए गए। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति सीमा में वाहन चलाने और सतर्क रहने के लिए…
कुंडहित प्रखंड परिसर में जन वितरण प्रणाली के डीलरों के बीच नई POS मशीनों का वितरण करेंगे विधानसभाध्यक्ष राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जन वितरण प्रणाली में नेटवर्क की कमजोरी के कारण फिंगरप्रिंट सत्यापन न होने से कई लाभार्थियों को बिना राशन लौटना पड़ता था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए झारखंड सरकार ने 4G नेटवर्क आधारित अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (POS) मशीनों की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यह पहल राशन वितरण को तेज, सरल और निर्बाध बनाएगी। इसी क्रम में 5 जनवरी को कुंडहित प्रखंड परिसर में अपराह्न 1:30 बजे जन वितरण प्रणाली…
नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग को लेकर भाजपा देगी धरना राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: झारखंड में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग को लेकर भाजपा 5 जनवरी को जामताड़ा नगर पंचायत और 7 जनवरी को मिहिजाम नगर परिषद में धरना देगी। जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भाजपा चाहती है कि नगर निकाय चुनाव शीघ्र कराए जाएं और वैलेट पेपर के बजाय ईवीएम से मतदान हो। उन्होंने कहा कि पूर्व में चुनाव दलीय आधार पर हुए थे, इसलिए इस परंपरा को जारी रखा जाए। भाजपा का आरोप है…
करमदाहा मेला एवं दुखिया बाबा मंदिर परिसर का प्रशासनिक निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने 2 जनवरी को अंचल अधिकारी नारायणपुर के साथ करमदाहा, नारायणपुर मेला स्थल और दुखिया बाबा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति, मेला लेसी और स्थानीय लोगों के साथ आगामी करमदाहा मेला 2026 को लेकर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विमर्श हुआ। अधिकारियों ने दुकानों के लिए स्थान आवंटन इस तरह करने के निर्देश दिए कि आवागमन बाधित न हो। साथ ही प्रकाश, पार्किंग, साफ-सफाई, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा…
