स्वामी विवेकानंद जयंती पर टावर चौक में प्रतिमा की सफाई व माल्यार्पण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा टावर चौक स्थित उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनके राष्ट्रवादी संदेश को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कहा गया कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और भारतीयता को विश्व पटल पर स्थापित किया। युवा दिवस के मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम…
Author: Nizam Khan
उपायुक्त जामताड़ा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : जिले में साइबर अपराधियों द्वारा उपायुक्त जामताड़ा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। “रवि आनंद डीसी” नाम से बनाई गई इस फेक फेसबुक आईडी के माध्यम से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट व संदेश भेजे जा रहे हैं। इस संबंध में उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि ऐसे किसी भी फर्जी अकाउंट से आई रिक्वेस्ट या मैसेज को तुरंत अस्वीकार करें और किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग को नजरअंदाज करें।…
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर अध्यक्ष को समर्पित हुई पुस्तक “बाबा-ए-झारखण्ड: शिबू सोरेन दानिश्वरों की नजर में” राष्ट्र संवाद सं रांची: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती के अवसर पर लेखक डॉ. जमाल अहमद ने अपनी पुस्तक “बाबा-ए-झारखण्ड: शिबू सोरेन दानिश्वरों की नजर में” झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो को समर्पित की। इस अवसर पर लेखक ने पुस्तक की विषयवस्तु, उद्देश्य और इसकी ऐतिहासिक महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। 416 पृष्ठों की यह पुस्तक उर्दू भाषा में लिखी गई है, जो शिबू सोरेन के राजनीतिक, सामाजिक और वैचारिक व्यक्तित्व का विस्तृत दस्तावेज प्रस्तुत करती है। पुस्तक को…
बाल विवाह मुक्त झारखंड को लेकर अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगर भवन दुलाडीह में सामाजिक कुरीति निवारण योजना अंतर्गत राज्य योजनाओं एवं बाल विवाह मुक्त झारखंड से संबंधित एक दिवसीय अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक आईटीडीए, विधायक प्रतिनिधि, पुलिस उपाधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यशाला में बाल विवाह को समाज एवं बेटियों के भविष्य के लिए गंभीर समस्या बताते हुए इसके विरुद्ध सामूहिक संकल्प लिया गया। महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। नुक्कड़…
मलंचा पहाड़ पर शिक्षक संघ का नववर्ष मिलन, प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर मंथन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला प्रखंड के मलंचा पहाड़ पर शनिवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा नववर्ष मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ से जुड़े शिक्षकों ने आपसी सौहार्द के साथ नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं और वनभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर गंभीर चर्चा की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने कहा कि शिक्षक सीमित संसाधनों और विभिन्न परिस्थितियों…
बालाजी ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार शातिर अपराधी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : थाना क्षेत्र अंतर्गत कायस्तपाड़ा चौक के समीप स्थित बालाजी ज्वेलर्स में 24 दिसंबर 2025 की संध्या करीब 6 बजे हुई लूट एवं फायरिंग की सनसनीखेज वारदात का जामताड़ा पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अपराधी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले का खुलासा जामताड़ा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने किया। एसपी ने…
कड़ाके की ठंड को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के निर्देश पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज ने देर संध्या में जिले के नगर परिषद मिहिजाम क्षेत्र के गांधीनगर कोडापाड़ा में जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल; ठंड से बचने के लिए जिलेवासियों से किया सतर्कता बरतने हेतु किया अपील विगत कई दिनों से लगातार हो रही शीतलहरी एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निदेशानुसार जिला प्रशासन, जामताड़ा द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 09.01.2026 को देर संध्या में परियोजना…
सगुन सोहराय मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, आदिवासी संस्कृति की दिखी झलक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर तालीडीह गांव में सगुन सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिमोहन मिश्रा की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सोहराय पर्व मनाया गया। मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति हुई, जिसमें युवक-युवतियों के साथ हरिमोहन मिश्रा भी झूमते नजर आए। उन्होंने सोहराय को आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत बताते हुए इसके संरक्षण…
संगठन पर्व के तहत सुमित शरण पुनः बने भाजपा जिला अध्यक्ष राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार बुडूडीह स्थित जिला कार्यालय में संगठन पर्व के तहत सुमित शरण के नाम की पुनः घोषणा जिला अध्यक्ष पद के लिए की गई। चुनाव अधिकारी बबन गुप्ता की अगुवाई में यह घोषणा हुई, जिसमें पर्यवेक्षक पूनम प्रकाश एवं जिला चुनाव सह अधिकारी मितेश शाह उपस्थित रहे। बबन गुप्ता ने बताया कि मंडल अध्यक्षों व जिला पदाधिकारियों के मत के आधार पर प्रदेश नेतृत्व ने सुमित शरण को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी। सुमित शरण ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए पार्टी के…
सड़क सुरक्षा माह के तहत फतेहपुर में हिट एंड रन व गुड समेरिटन योजना पर जागरूकता कार्यक्रम राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड में हिट एंड रन और गुड समेरिटन योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा समिति के कर्मियों ने हिट एंड रन मुआवजा योजना, राह-वीर योजना और गुड समेरिटन योजना की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को किसी प्रकार की कानूनी परेशानी नहीं होती, बल्कि सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य…
