सड़क सुरक्षा माह के तहत फतेहपुर में हिट एंड रन व गुड समेरिटन योजना पर जागरूकता कार्यक्रम
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड में हिट एंड रन और गुड समेरिटन योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा समिति के कर्मियों ने हिट एंड रन मुआवजा योजना, राह-वीर योजना और गुड समेरिटन योजना की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को किसी प्रकार की कानूनी परेशानी नहीं होती, बल्कि सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना था। मौके पर स्कूली छात्राएं और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

