Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बालाजी ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बालाजी ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बालाजी ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : थाना क्षेत्र अंतर्गत कायस्तपाड़ा चौक के समीप स्थित बालाजी ज्वेलर्स में 24 दिसंबर 2025 की संध्या करीब 6 बजे हुई लूट एवं फायरिंग की सनसनीखेज वारदात का जामताड़ा पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अपराधी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले का खुलासा जामताड़ा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने किया।

    एसपी ने बताया कि घटना के दिन दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधी हथियार के बल पर बालाजी ज्वेलर्स में घुसे थे। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने दुकान मालिक अमन वर्मा को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अपराधी ज्वेलरी की लूटपाट कर बाजार में फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

    घटना के बाद जामताड़ा थाना कांड संख्या 137/25, दिनांक 25.12.2025 के तहत धारा 309(6) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया।

    पुलिस ने अजीत यादव, हसमत अंसारी, चंदन कुमार साव और मुकेश यादव को गिरफ्तार किया। इनके पास से 7.65 एमएम बोर का देशी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, बिना नंबर की मोटरसाइकिलें, लूट के आभूषण और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरोह का आपराधिक इतिहास देवघर जिले से जुड़ा है। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम में हाथी का आतंक जारी, हाथी और हालात, दोनों बेकाबूवन विभाग और प्रशासन के दावे और वादे फेल
    Next Article मलंचा पहाड़ पर शिक्षक संघ का नववर्ष मिलन, प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर मंथन

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.