Author: Nizam Khan

खलीहान में आग लगी घटना की सूचना मिलती ही पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो,मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सालपतड़ा में बीते दिनों अज्ञात कारणों से कृषक विजय मरांडी के खलिहान में रखे धान में आग लगने से भारी क्षति हुई। घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभाध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो पीड़ित कृषक के आवास पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा ढांढस बंधाया। साथ ही संबंधित विभाग को निर्देश देकर आपदा प्रबंधन मद के तहत नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा…

Read More

पुलिस इंस्पेक्टर मिनहाज आलम की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर बागडेहरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर बागडेहरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुंडहित सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर मिनहाज आलम ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पूजा आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस एवं विसर्जन मार्ग, समय-सीमा तथा आपसी समन्वय…

Read More

झामुमो जिला सचिव की माताजी के निधन पर विधानसभाध्यक्ष ने किया शोक संवेदना व्यक्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: झामुमो जामताड़ा जिला सचिव परेश यादव की पूज्य माताजी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुखद सूचना के प्राप्त होते ही विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो उनके पैतृक आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से आत्मीय भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की…

Read More

दुमका के टोंगरा थाना क्षेत्र के गोलपुर जंगल से रोजाना 50 से ज्यादा ट्रकों में अवैध रूप से बालू की हो रही है तस्करी  निजाम खान। राष्ट्र संवाद  दुमका: इन दिनों दुमका जिला में खुलेआम धड़ल्ले से अवैध रूप से बालू की तस्करी हो रही है और वह भी बड़े-बड़े ट्रैकों से रोजाना लगभग 50 से ज्यादा की संख्या में अवैध बालू की ढुलाई हो रही है ।सूत्र से मिले जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर से अवैध रूप से बालू को दुमका जिला के टोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलपुर जंगल में डिपो किया जाता है और रात के अंधेरे में  डिपो…

Read More

जन्म–मृत्यु निबंधन को लेकर जागरूकता रथ किया गया रवाना राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: 16 जनवरी 2026 को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा ने जन्म–मृत्यु निबंधन के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बताया गया कि परिवार में होने वाले प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण कराना कानूनी रूप से आवश्यक है। समय पर निबंधन से भविष्य में विभिन्न सरकारी व कानूनी कार्यों में होने वाली कठिनाइयों से बचा जा सकता है। जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में भ्रमण कर…

Read More

आईआरबी-01 कैंप में सीजीएल परीक्षा में सफल आरक्षियों का सम्मान समारोह आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: आईआरबी-01 कैंप, झिलुआ, जामताड़ा परिसर में पुलिस अधीक्षक सह समादेष्टा, आईआरबी-01 के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बटालियन के उन आरक्षियों के सम्मान में आयोजित किया गया, जिन्होंने अपने नियमित कर्तव्यों का ईमानदारी एवं परिश्रमपूर्वक निर्वहन करते हुए सीजीएल परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त की। सम्मानित आरक्षियों में महिला आरक्षी 408 पूजा कुमारी का चयन सहायक सचिव पद पर, आरक्षी 93 अशोक कुमार यादव का चयन सहायक सचिव पद पर, आरक्षी 362 प्रतीक कुमार का चयन निरीक्षक पद पर…

Read More

आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने दिया बधाई राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने से पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर है। जामताड़ा भाजपा में भी यह उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जो मेहनत और समर्पण को सम्मान देती है। आदित्य साहू ने एक साधारण बूथ कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़कर निरंतर जनसेवा की और…

Read More

जामताड़ा को साइबर जागरूकता के लिए स्कॉच सिल्वर अवॉर्ड राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: ई-गवर्नेंस श्रेणी में “साइबर जागरूकता और साइबर सुरक्षा” के लिए जिला प्रशासन जामताड़ा को स्कॉच डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवॉर्ड (सिल्वर कैटेगरी) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार जिले के 71 उच्च विद्यालयों में साइबर सिक्योरिटी क्लब के गठन के लिए प्रदान किया गया। 10 जनवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ने जिला प्रशासन की ओर से यह अवॉर्ड प्राप्त किया। इस पहल के माध्यम से छात्रों और नागरिकों में डिजिटल साक्षरता, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा साइबर अपराध से बचाव को बढ़ावा मिला है। इसके…

Read More

नाला प्लस टू हाई स्कूल में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का होगा आयोजन,विधानसभाध्यक्ष रहेंगे मौजूद राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: झारखंड में गुणवत्तापूर्ण और सशक्त शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) के माध्यम से संवाद को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा एक नई पहल के तहत विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, ताकि अभिभावकों की भागीदारी बढ़े और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर सार्थक चर्चा हो सके। इस कड़ी में नाला प्लस टू हाई स्कूल में 16 जनवरी…

Read More

जामताड़ा में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना, जामताड़ा के थाना प्रभारी राजेश मंडल के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने करमाटॉड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जामताड़ा–करमाटॉड़ मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर दूर सामुकपोखर स्थित मैदान में आम पेड़ और झाड़ियों के पास छापामारी कर साइबर अपराध करते हुए चार अभियुक्तों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों में…

Read More