आवासीय विद्यालयों में नामांकन को लेकर आईटीडीए की बैठक, तिथियां निर्धारित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय एवं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नामांकन को लेकर परियोजना निदेशक, आईटीडीए की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के चार आवासीय विद्यालय एवं एक एकलव्य विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया पर चर्चा की गई। बताया गया कि आवासीय विद्यालयों के लिए आवेदन 20 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि एकलव्य विद्यालय के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 है। प्रवेश परीक्षा 8 मार्च 2026 को होगी।…
Author: Nizam Khan
करमदाहा मेला का निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए ने बराकर नदी तट पर आयोजित करमदाहा मेला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेला परिसर सहित प्रसिद्ध दुखिया बाबा मंदिर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मेला में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, मेला प्रबंधन समिति और अंचल अधिकारी को विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेला को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को कहा गया।…
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर समाहरणालय में मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त ने की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं नए मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती हेतु निष्पक्ष, निर्भीक एवं प्रलोभन से मुक्त होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। जिला स्तर के विभिन्न पदाधिकारी एवं समाहरणालय संवर्ग के कर्मी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में भी संबंधित कार्यालय प्रधानों द्वारा…
हांसी पहाड़ी स्टेडियम में रोमांचक फाइनल, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: मिहिजाम के हांसी पहाड़ी स्थित निर्माणाधीन स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 18वीं झारखंड राज्य महिला सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 का समापन रोमांचक फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड के 19 जिलों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला गढ़वा और कोडरमा के बीच खेला गया, जो निर्धारित समय तक बराबरी पर रहा और टाईब्रेकर में पहुंचा। टाईब्रेकर में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कोडरमा ने खिताब अपने नाम किया, जबकि गढ़वा उपविजेता रही। समापन समारोह में…
भाजपा जिला कार्यालय में 25 व 27 जनवरी के कार्यक्रमों को लेकर तैयारी बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के जामताड़ा आगमन के स्वागत तथा 27 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की सभा को लेकर महत्वपूर्ण तैयारी बैठक हुई। बैठक में स्वागत व कार्यक्रम की अलग-अलग जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह प्रदेश अध्यक्ष का पहली बार जामताड़ा आगमन है, जिसे भव्य बनाया जाएगा। वहीं 27 जनवरी की सभा को सफल बनाने का संकल्प सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने…
दुमका में झामुमो के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, झामुमो की हुई बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: आगामी 2 फरवरी को दुमका में होने वाले झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नाला प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में नाला ब्लॉक ग्राउंड में प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ने कहा कि स्थापना दिवस केवल…
सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जामताड़ा में प्रभात फेरी का आयोजन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जामताड़ा जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा अनुमंडल कार्यालय से यज्ञ मैदान तक निकाली गई प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। प्रभात फेरी को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग, नशे में वाहन न चलाने, गति सीमा के पालन तथा सुरक्षित ड्राइविंग के…
झारखण्ड केवल खनिजों का निर्यातक नहीं, सतत और समावेशी विकास की ओर बढ़ रहा है: हेमन्त सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता दावोस/रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि झारखण्ड अब केवल खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों का निर्यातक राज्य बनकर नहीं रहना चाहता, बल्कि संसाधनों के मूल्य संवर्धन, सतत औद्योगिकीकरण और जन-केंद्रित विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह बात वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय राउंड टेबल बैठक “Delivering Sustainability at Scale: Pathways for Global Transformation” में कही। मुख्यमंत्री ने वैश्विक नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और संस्थागत निवेशकों को संबोधित…
सरयू राय ने झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभाध्यक्ष को दी राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची/जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने विधानसभा के बजट सत्र-2026 में ग़ैर सरकारी विधेयक के रूप में झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो को दी है। उन्होंने इस विधेयक को अधिनियमित करने का भी उनसे अनुरोध किया है। सरयू राय ने बताया कि झारखंड के राजमहल की पहाड़ियों में अनेक जगहों पर काष्ठ जीवाश्म बहुतायत में मिल रहे हैं। साहेबगंज में सरकार ने एक जीवाश्म पार्क बनाया है, मगर साहेबगंज जिला के अन्य स्थानों…
टाटा स्टील UISL ने साकची वॉटर वर्क्स में क्लोरीन डाइऑक्साइड प्लांट का उद्घाटन किया राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटा स्टील यूटिलिटीज़ एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज़ लिमिटेड (टाटा स्टील UISL) ने अपने साकची वॉटर वर्क्स में क्लोरीन डाइऑक्साइड प्लांट का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया, जो शहर के जल उपचार अवसंरचना को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस सुविधा का उद्घाटन डी. बी. सुंदर रामम, उपाध्यक्ष, कॉर्पोरेट सर्विसेज़, टाटा स्टील लिमिटेड ने किया, जिसमें टाटा स्टील और टाटा स्टील UISL के वरिष्ठ नेतृत्व उपस्थित थे। इस अवसर पर अ. के. भटनागर, प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील UISL; रघुनाथ पांडे, अध्यक्ष, टाटा स्टील…
