लोक भवन में गणतंत्र दिवस पर सामूहिक बैंड डिस्प्ले ‘एट होम’ कार्यक्रम गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लोक भवन, रांची में भव्य सामूहिक बैंड डिस्प्ले ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। बैंड दलों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, समन्वय और सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर राज्य के अधिकारी, गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। आयोजन ने राष्ट्रीय एकता, गौरव और संवैधानिक मूल्यों के प्रति…
Author: Nizam Khan
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुंडहित में नामांकन प्रारंभ, अंतिम तारीख 10 फरवरी तक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुंडहित में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रारंभ हो गया है ।यह नामांकन 10 फरवरी तक चलेगा। उक्त बातों की जानकारी देते हुए विद्यालय की वार्डन डॉक्टर नीलम कुमारी ने कहा कि सभी कोटि के छात्राएं जल्द से जल्द नामांकन करा ले ।वार्डन ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को निशुल्क शिक्षा ,निशुल्क पाठ्य पुस्तक, निशुल्क अवसान की सुविधा,निशुल्क स्कूल पोशाक, व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षण,डिजिटल स्मार्ट क्लास, आईसीटी लेब के माध्यम से शिक्षा,खेल एवं आत्मरक्षा…
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का त्वरित समाधान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में 50 से अधिक फरियादियों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, बिजली बिल, सामाजिक योजनाओं, अवैध वसूली, सूचना अधिकार एवं पारिवारिक विवाद से संबंधित समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना और कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को आयोजित…
सरस्वती पूजा पर रंगाशोला में कला एवं संस्कृति का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रंगाशोला में कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के युवा नेता कुणाल कंचन शामिल हुए। उन्होंने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और युवाओं की रचनात्मकता को समाज के विकास की मजबूत नींव बताया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के…
जामताड़ा जिला में आन बान और शान से लहराया तिरंगा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: गणतंत्र दिवस पावन एवं पुनीत अवसर पर जिले भर में हर्षोल्लासपूर्वक झंडोतोलन किया गया। जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड डॉ इरफान अंसारी के द्वारा पैरेड निरीक्षण के उपरांत झंडोतोलन किया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गई। इससे पूर्व प्रोटोकॉल के अनुसार गांधी मैदान में सबसे पहले शहर के विभिन्न स्थानों में अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री…
पीर साहब का बिक्रमपुर में हुआ आगमन,ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: आज कुंडहित प्रखंड के विक्रमपुर गांव में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत गाईसाड़ा शरीफ स्थित खानक़ा-ए-बोखारीया के गद्दी नशीन हजरत सय्यद मौलाना सैफुल हुसैन साहब बोखारी का आगमन हुआ ,जिनका विक्रमपुर स्थित राजा जामा मस्जिद के गेट पर लोगों ने फूलों का माला पहनाकर तथा फुल छिड़ककर भव्य स्वागत किया। वही आपको बता दे पीर साहब के आगमन से पूरे गांव में इस समय काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। बताते चले पीर साहब के आगमन को लेकर गांव में पूर्व से…
सरस्वती पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, पंडालों का निरीक्षण करने स्वयं पहुंचे जामताड़ा पुलिस कप्तान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के द्वारा नारायणपुर एवं करमाटांड थाना क्षेत्र के विभिन्न सरस्वती पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर पर्व को शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के…
कुंडहित प्रखंड में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा ने की। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई गई। बीडीओ ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और यह प्रत्येक नागरिक का अधिकार होने के साथ-साथ कर्तव्य भी है।कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।
दामाधारा में सरस्वती मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत दामाधारा में सरस्वती मंदिर प्रतिष्ठा के अवसर पर धार्मिक वातावरण में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर निर्धारित मार्ग से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचीं। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान किए जा रहे हैं। स्थानीय…
साइबर अपराध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना जामताड़ा की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सकलपुर मुख्य मार्ग के समीप छापामारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, आधार एवं पैन कार्ड बरामद किए गए। आरोपी एसबीआई खाताधारकों को फर्जी केवाईसी के नाम पर एपीके फाइल भेजकर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से ठगी करते थे। इस संबंध में साइबर अपराध थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की…
