Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिला में आन बान और शान से लहराया तिरंगा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा जिला में आन बान और शान से लहराया तिरंगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिला में आन बान और शान से लहराया तिरंगा

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: गणतंत्र दिवस पावन एवं पुनीत अवसर पर जिले भर में हर्षोल्लासपूर्वक झंडोतोलन किया गया।

    जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड डॉ इरफान अंसारी के द्वारा पैरेड निरीक्षण के उपरांत झंडोतोलन किया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गई।

    इससे पूर्व प्रोटोकॉल के अनुसार गांधी मैदान में सबसे पहले शहर के विभिन्न स्थानों में अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०) एवं तत्पश्चात उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) पहुंचे। उन्होंने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पण कर वीर शहीदों को नमन किया एवं सलामी मंच पर पहुंचे।

    वहीं निर्धारित समय के अनुसार मुख्य अतिथि माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी वीर कुंवर सिंह, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा एवं सिदो कान्हो प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी मैदान पहुंचे एवं शहीद बेदी पर अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात माननीय मंत्री सलामी मंच पर पहुंचे व सलामी ली। इसके उपरांत माननीय मंत्री जी द्वारा पैरेड निरीक्षण वाहन में सवार होकर पैरेड का निरीक्षण किया गया एवं झंडोतोलन किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं अपने विभाग एवं जिले की उपलब्धियों से अवगत कराया।

    समाहरणालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद ने किया झंडोतोलन

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी , जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा अपने आवासीय कार्यालय एवं समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। इससे पूर्व उन्होने गांधी मैदान में मुख्य समारोह में भाग लिया।

    उपायुक्त ने जिलेवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में न जाने कितनों ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब जाकर हमें यह आजादी मिली। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, इसी लिए हम सभी देशवासी प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं। उन्होंने सबों से अपील कर कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म-निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सद्भाव की भावना को बनाए रखने में शत प्रतिशत अपना योगदान दें।

    वहीं पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०) ने अपने आवासीय कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झंडोतोलन किया एवं तिरंगे को सलामी दी।

    वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला परिषद कार्यालय, वन प्रमंडल कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय सहित जिला एवं प्रखंड के अन्य सरकारी कार्यालयों में संबंधित कार्यालय प्रधान के द्वारा झंडोतोलन किया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गई।

    गांधी मैदान में विभिन्न विभागों ने निकाली आकर्षक झांकी, सबके मन को मोहा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान जामताड़ा में मार्च पास्ट एवं मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जी के अभिभाषण के उपरांत 13 विभागों के द्वारा विभिन्न थीम आधारित झांकी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के द्वारा निकाली गई झांकी में साइबर सिक्योरिटी क्लब का प्रदर्शन किया। वहीं समाज कल्याण विभाग के द्वारा नशा मुक्ति थीम पर आधारित तो वन विभाग के द्वारा वनों के अत्यधिक कटाई, वन्य जीवों के होने वाले नुकसान उनकी सुरक्षा को लेकर अवेयरनेस किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, कृषि एवं आत्मा, आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के द्वारा योजना आधारित, परिवहन विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा माह पर आधारित, पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम पर आधारित के अलावा अग्निशमन विभाग के द्वारा आग लगने पर किए जाने वाले बचाव एवं सावधानी को लेकर बेहद जागरूकता परक प्रदर्शन किया गया।

    झांकी एवं मार्च पास्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लाटूनों को माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी के द्वारा गांधी मैदान में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर गांधी मैदान में उपरोक्त के अलावा वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीर साहब का बिक्रमपुर में हुआ आगमन,ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
    Next Article सरस्वती पूजा पर रंगाशोला में कला एवं संस्कृति का भव्य आयोजन

    Related Posts

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    July 11, 2026

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    July 11, 2026

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    टेल्को में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित हुंडई i10 नाली में जा घुसी, चालक सुरक्षित

    जमशेदपुर: देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    संजय राउत का बड़ा खुलासा: पिंपरी-चिंचवड में 400 करोड़ की लूट का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.