राष्ट्र संवाद/रोसड़ा (समस्तीपुर)
रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्टेशन के रेल परिक्षेत्र स्थित रेल भूमि तथा समपार संख्या 16 और 17 के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कुल 145 अवैध दुकानों और झोपड़ियों को शांतिपूर्वक हटाया गया। कार्रवाई के बाद करीब 18,100 वर्गमीटर रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
संयुक्त प्रतिवेदन के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को चलाए गए इस अभियान में राजस्व अधिकारी रोसड़ा राकेश कुमार, सीएसई (कार्य) लाइन, समस्तीपुर विनय कुमार, रेलवे सुरक्षा बल समस्तीपुर अविनाश केसरिया तथा श्रवण कुमार यादव जीआरपी रोसड़ा स्थानीय थाना रोसड़ा की टीम मौजूद रही। प्रशासनिक और रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
अभियान के दौरान किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं होने की बात संयुक्त प्रतिवेदन में कही गई है। रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाए गए इस अभियान को लेकर संबंधित अधिकारियों की सक्रियता देखने को मिली।

