राष्ट्रसंवाद/बखरी- बेगूसराय
बखरी प्रखंड क्षेत्र में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना कई महिनों से ठप पड़ी है। घर-घर नल तो लगा है, लेकिन इधर कयी महिनों से नल में जल नहीं आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पीने पानी के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है और रोजमर्रा के काम के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
*जनता का बयान* नल-जल योजनाओं से लाभान्वित लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से पानी की सप्लाई बंद है। शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि एक तरफ सरकार स्वच्छता एवं स्वच्छ जल और पर्यावरण को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ बखरी प्रखंड में कई महीनों से स्वच्छ जल पीने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। लाभार्थियों ने मांग की है कि पदाधिकारी इस मामले को जल्द संज्ञान में लें और बंद पड़ी सप्लाई को दुरुस्त कराएं।
*ऑपरेटरों का बयान* नल-जल अनुरक्षक (पंप ऑपरेटर) का कहना है कि 2 साल से वेतन / पेमेंट नहीं मिला है। बार-बार मांग के बाद भी सुनवाई नहीं हुई, इसलिए सभी ऑपरेटर पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं। *नल-जल सप्लाई ऑपरेटरों की 6 सूत्री कैबिनेट से मांगों को पास करना*, ठेकेदार / समिति से मुक्ति, वेतन सीधे डीबीटी से खाते में, समान वेतन 18,000 रुपये, 50 लाख का बीमा और सस्पेंशन राशि सीधे खाते में । ऑपरेटरों ने साफ कहा है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, सप्लाई शुरू नहीं होगी।
*विभागीय एसडीओ आषुतोष कुमार ने कहा का* – विभाग के एसडीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि बखरी अनुमंडल क्षेत्र में कुल लगभग 350 और बखरी प्रखंड क्षेत्र में करीब 100 ऑपरेटर हैं। पैसे का आवंटन नहीं होने से समस्या उत्पन्न हुई है। जनवरी तक आवंटन होने की संभावना है। अधिकांश एजेंसी बदल गई है, इसलिए भी दिक्कत हुई है। नई एजेंसी आते ही समस्या दूर कर ली जाएगी। उन्होंने ऑपरेटरों से धैर्य रखने की अपील की है, उनकी इस समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। अब देखना यह है कि इस महत्वाकांक्षी योजनाएं पर सरकार कब तक संज्ञान लेते हैं और जनता तक स्वच्छ एवं निर्मल जल घर घर तक पहूंचातें है।

