नहीं रहीं 93 वर्षीय लक्ष्मिनिया देवी, भाजपा नेताओं ने जताया शोक।
राष्ट्रसंवाद/छौड़ाही
छौड़ाही गांव निवासी भाजपा नेता एवं वर्मा भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर रामकुमार वर्मा की मां लक्ष्मिनिया देवी (93) का शुक्रवार देर शाम निधन हो गया।उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।लक्ष्मिनिया देवी धर्मपरायण एवं कर्तव्यनिष्ठ महिला थीं।उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता शंकर कुमार यादव,धर्मेंद्र प्रसाद सिंह,संजीव कुमार यादव,आलोक कुमार,अरुण कुमार चौधरी, शरतेन्दु राय,डॉ. निगम कुमार,जदयू नेता रामनरेश आजाद, अमिताभ बच्चन पटेल और साकिब आलम सहित अन्य लोग शामिल थे।शनिवार सुबह सिमरिया गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया。
