पीर साहब का बिक्रमपुर में हुआ आगमन,ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: आज कुंडहित प्रखंड के विक्रमपुर गांव में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत गाईसाड़ा शरीफ स्थित खानक़ा-ए-बोखारीया के गद्दी नशीन हजरत सय्यद मौलाना सैफुल हुसैन साहब बोखारी का आगमन हुआ ,जिनका विक्रमपुर स्थित राजा जामा मस्जिद के गेट पर लोगों ने फूलों का माला पहनाकर तथा फुल छिड़ककर भव्य स्वागत किया। वही आपको बता दे पीर साहब के आगमन से पूरे गांव में इस समय काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। बताते चले पीर साहब के आगमन को लेकर गांव में पूर्व से तैयारीयां चल रही थी जिसमें से लोगों ने गांव की गली को मुख्य रूप से साफ-सफाई किया ।पीर साहब अपने भक्तों से बातचीत करते नजर आए और सभी को नेक रास्ते पर चलने को कहा गया।वही लोगों से पांच वक्त की नमाज पढ़ने, सच बोलने, चुगली व गलत काम से दूर रहने को कहा गया।वही लोगों को आपसी भाईचारे के साथ रहने की सलाह दी गयी।कहा गया हिन्दु-मुस्लिम सब भाई-भाई है। वही आपको बता दे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पीर साहब लगभग 1 सप्ताह विक्रमपुर में रहेंगे।मौके पर राजा जामा मस्जिद के पेश इमाम हजरत अल्लामा हाफिज व क़ारी अहमद अली रिजवी ,फजलुर्रहमान खान ,इबादत हुसैन, मुकलेश खान,नूर अली खान,नूरजमाल खान, नवाज खान, इस्लाम खान,हाकीम खान,इसराफील खान आदि मौजूद थे।

