जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का त्वरित समाधान
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में 50 से अधिक फरियादियों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, बिजली बिल, सामाजिक योजनाओं, अवैध वसूली, सूचना अधिकार एवं पारिवारिक विवाद से संबंधित समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना और कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिलेवासी निसंकोच अपनी समस्याएं रख सकते हैं, जिनका समाधान नियमानुसार किया जाएगा।

