विधायक संजीव सरदार ने सोहदा में टूसू कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, श्रेष्ठ प्रतिमाएं हुईं सम्मानित *सोहदा ग्राम में घाट मंजूरी क्लब द्वारा आयोजित टूसू मेले में दिखा उत्साह, संस्कृति के रंग में रंगा क्षेत्र* राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड अंतर्गत सोहदा पंचायत के सोहदा ग्राम में मंगलवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर घाट मंजूरी क्लब सोहदा की ओर से भव्य टूसू मेला का आयोजन किया गया। मेले में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण पारंपरिक वेश-भूषा में सजी-धजी टूसू प्रतिमाओं के साथ मेला स्थल पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र लोकसंस्कृति…
Author: Nizam Khan
संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा संजीव सिन्हा का नेतृत्व : अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के साकची कालीमाटी रोड स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, पार्टी की भावी रणनीतियों एवं जमशेदपुर महानगर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने संजीव सिन्हा को जिला अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ…
उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ त्वरित समाधान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला जनसंपर्क कार्यालय, जामताड़ा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में 35 से अधिक लोगों ने भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली बिल, अतिक्रमण एवं आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका चयन से संबंधित समस्याएं रखीं। कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। पेंशन से जुड़ी शिकायत पर बुजुर्ग महिला को राहत मिली, वहीं एक बुजुर्ग को ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान किया गया।…
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का त्वरित समाधान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त रवि आनंद ने जिलेवासियों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में लगभग 35 से अधिक फरियादियों ने भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली बिल, अतिक्रमण एवं आंगनवाड़ी चयन से जुड़ी शिकायतें रखीं। कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। पेंशन से जुड़ी शिकायत लेकर आई बुजुर्ग महिला को तुरंत जानकारी देकर राहत दी गई, वहीं एक बुजुर्ग को ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान किया गया। आंगनवाड़ी चयन से जुड़े मामलों पर…
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की संशोधित मार्गदर्शिका के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, आधारभूत संरचना, पेयजल एवं महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई। नारायणपुर एवं करमाटांड़ प्रखंड से प्राप्त कुल 15 योजनाओं के प्रस्तावों की समीक्षा की गई। समिति द्वारा नारायणपुर की 8 एवं करमाटांड़ की 2 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। शेष 5 योजनाओं के लिए स्थल निरीक्षण कर जमीन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने…
आदिवासी/पीवीटीजी गांवों में अबुआ क्लीनिक से सुलभ स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति जामताड़ा की पहल पर जिले के आदिवासी एवं पीवीटीजी गांवों में प्रत्येक मंगलवार को अबुआ क्लीनिक का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 20 जनवरी 2026 को जिले के 59 आदिवासी/पीवीटीजी ग्रामों में अबुआ क्लीनिक आयोजित हुआ। शहरडाल पंचायत अंतर्गत आदिवासी ग्राम रंगाडीह में उपायुक्त रवि आनंद द्वारा क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। अबुआ क्लीनिक का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ, बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। क्लीनिक में ओपीडी, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, रोग जांच, दवा वितरण…
राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो. शरीफ का निधन की खबर सुनते ही पहुंचे राजद नेता अशोक माजी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ उर्फ जे.के. का आज लगभग 9 बजे निधन हो गया। उनके निधन से राजद परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। वे एक समर्पित, कर्मठ एवं लोकप्रिय नेता थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। निधन की सूचना मिलते ही राजद के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी अशोक माजी, प्रखंड अध्यक्ष जयदेव घोष, सुधामय घोष, राजेश हेंब्रम, आनाउल…
तकनीकी विभागों की योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, लघु सिंचाई एवं भवन प्रमंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं की वित्तीय व भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। अपूर्ण योजनाओं में तेजी लाने, आवश्यकता अनुसार आवंटन हेतु प्रस्ताव भेजने तथा वन भूमि पर बिना एनओसी कार्य न करने के निर्देश दिए गए। विशेष प्रमंडल द्वारा निर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों की जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया। गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं…
गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला मुख्यालय के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई, पैरेड, झांकी, रंग-रोगन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चिकित्सा, अग्निशमन, पेयजल, शौचालय, साउंड सिस्टम सहित सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। गांधी मैदान में मुख्य समारोह आयोजित होगा, जहां मंत्री स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग झंडोतोलन करेंगे। 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित होगी। राष्ट्रीय पर्व को भव्य और गरिमापूर्ण ढंग से मनाने…
डिग्री महाविद्यालय कुंडहित में बन रहे अत्याधुनिक कक्षा कक्ष, विधानसभा अध्यक्ष करेंगे लोकार्पण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय, कुंडहित में सीएसआर योजना के तहत ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सहयोग से अत्याधुनिक एवं भव्य कक्षा कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। यह पहल रविंद्रनाथ महतो के प्रयास से संभव हुई है, जिसका लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा। पश्चिम बंगाल सीमा से सटे सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित यह महाविद्यालय आसपास के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। नई शैक्षणिक संरचना से छात्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा अधिक सुलभ होगी। साथ ही…
