तकनीकी विभागों की योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, लघु सिंचाई एवं भवन प्रमंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं की वित्तीय व भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। अपूर्ण योजनाओं में तेजी लाने, आवश्यकता अनुसार आवंटन हेतु प्रस्ताव भेजने तथा वन भूमि पर बिना एनओसी कार्य न करने के निर्देश दिए गए। विशेष प्रमंडल द्वारा निर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों की जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया। गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं सतत निगरानी पर विशेष जोर दिया गया।

