राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो. शरीफ का निधन की खबर सुनते ही पहुंचे राजद नेता अशोक माजी
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ उर्फ जे.के. का आज लगभग 9 बजे निधन हो गया। उनके निधन से राजद परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। वे एक समर्पित, कर्मठ एवं लोकप्रिय नेता थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। निधन की सूचना मिलते ही राजद के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी अशोक माजी, प्रखंड अध्यक्ष जयदेव घोष, सुधामय घोष, राजेश हेंब्रम, आनाउल अंसारी, गणेश भंडारी, परिमल मंडल, दिनेश यादव सहित अन्य नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

