Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। टाटा स्टील के भूमि प्रबंधन विभाग के मुखिया आनंद कुमार ने पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर आम बागान को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु वहां मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया है। यह चिट्ठी 6 जनवरी को लिखी गई है।
    चिट्ठी में लिखा है कि टाटा स्टील ने आम बागान के एक बड़े हिस्से को लोहे के ग्रिल से कवर किया था ताकि कोई अवांछित तत्व न आ सके। अभी देखा गया है कि असामाजिक तत्वों ने मैदान के एक हिस्से में लगे लोहे के ग्रिल को काट दिया है। उस क्षेत्र को गैरकानूनी तौर पर वाहन पार्किंग का अड्डा बना दिया गया है। इसके साथ ही वहां अनेक गैरेज भी चल रहे हैं और मेला आदि भी लगाए जा रहे हैं, जिनके लिए कभी कोई आदेश नहीं लिया जाता है।
    पत्र में लिखा गया है कि इस मैदान को अतिक्रमण एवं गैर कानूनी हरकतों से बचाने के लिए कंपनी ने तय किया है कि मैदान के चारों तरफ नए सिरे से चाहरदीवारी बनाई जाएगी। इसलिए आपसे आग्रह है कि आम बागान को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु वहां मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करें ताकि शहर के प्राइम लोकेशन में स्थित इस भूमि का सकारात्मक इस्तेमाल हो सके।
    इस संबंध में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने उक्त पत्र को सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपलोड कर लिखाः जमशेदपुर का आम बगान, जिसका नामकरण हमने नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान, आम बगान किया है; को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती हेतु पत्र लिखा गया है। पत्र स्वतः स्पष्ट है। पत्र में इस बारे में पूर्व में किए गए प्रयासों का भी संदर्भ है।
    गौरतलब है कि बीते 4 जनवरी को सरयू राय ने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) को पत्र लिख कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बगान मैदान की स्थिति सुधारने और इसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस के स्मृति स्थल के रूप में विकसित करने की पुरजोर मांग की थी। सरयू राय ने पत्र में लिखा था कि आम बगान मैदान, जिसका नामकरण कुछ वर्ष पहले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आम बगान मैदान के रूप में किया गया है, की अहमियत से आप भलीभांति अवगत है। यह सार्वजनिक स्थल संप्रति दुर्दशा का शिकार है। इसमें बसों एवं वाहनों की पार्किंग हो रही है। इसका बड़ा भाग पुराने वाहनों के कबाड़ स्थल में तब्दील हो गया है। किनारे से इसका अवैध अतिक्रमण हो रहा है।

    आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो. शरीफ का निधन की खबर सुनते ही पहुंचे राजद नेता अशोक माजी
    Next Article क्षत्रियों की विरासत अतुलनीय और गौरवशालीः सरयू राय

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.