गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जिला मुख्यालय के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई, पैरेड, झांकी, रंग-रोगन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चिकित्सा, अग्निशमन, पेयजल, शौचालय, साउंड सिस्टम सहित सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। गांधी मैदान में मुख्य समारोह आयोजित होगा, जहां मंत्री स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग झंडोतोलन करेंगे। 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित होगी। राष्ट्रीय पर्व को भव्य और गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए सभी विभागों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

