डिग्री महाविद्यालय कुंडहित में बन रहे अत्याधुनिक कक्षा कक्ष, विधानसभा अध्यक्ष करेंगे लोकार्पण
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय, कुंडहित में सीएसआर योजना के तहत ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सहयोग से अत्याधुनिक एवं भव्य कक्षा कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। यह पहल रविंद्रनाथ महतो के प्रयास से संभव हुई है, जिसका लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा। पश्चिम बंगाल सीमा से सटे सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित यह महाविद्यालय आसपास के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। नई शैक्षणिक संरचना से छात्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा अधिक सुलभ होगी। साथ ही परिसर में अतिरिक्त भवन निर्माण का निर्णय क्षेत्रीय शिक्षा को नई दिशा देगा।

