खलीहान में आग लगी घटना की सूचना मिलती ही पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो,मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सालपतड़ा में बीते दिनों अज्ञात कारणों से कृषक विजय मरांडी के खलिहान में रखे धान में आग लगने से भारी क्षति हुई। घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभाध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो पीड़ित कृषक के आवास पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा ढांढस बंधाया। साथ ही संबंधित विभाग को निर्देश देकर आपदा प्रबंधन मद के तहत नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है।

