जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का त्वरित समाधान
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त रवि आनंद ने जिलेवासियों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में लगभग 35 से अधिक फरियादियों ने भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली बिल, अतिक्रमण एवं आंगनवाड़ी चयन से जुड़ी शिकायतें रखीं। कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। पेंशन से जुड़ी शिकायत लेकर आई बुजुर्ग महिला को तुरंत जानकारी देकर राहत दी गई, वहीं एक बुजुर्ग को ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान किया गया। आंगनवाड़ी चयन से जुड़े मामलों पर 24 घंटे में जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार में आने की अपील की।

