Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 22, 2026Updated:June 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गोविंदपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग-33 को जोड़ने वाली सड़क पर हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोड़ाबांधा निवासी सुखदेव गोराई (40) अपने साथी काली दास राजवाड़ के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज गति के हाइवा वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे सुखदेव गोराई सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।


    वहीं बाइक के पीछे बैठे काली दास राजवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद के लिए दौड़ लगाई और घायल को संभालने के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार जारी है।
    दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण उसे ज्यादा दूर नहीं जाने दिया गया। लोगों ने चालक और वाहन दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।
    पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

    गोविंदपुर थाना पुलिस ने हाइवा चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से घोड़ाबांधा क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है।

    एक गंभीर घायल गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती
    Next Article मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.