गम्हरिया में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
अंशिका ट्यूशन क्लासेस एवं लिटिल प्ले स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जेवियर स्कूल की सहायक शिक्षिका मानसिक कुमारी और विशिष्ट अतिथि एक्सआईटीई कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी नवल चौधरी ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर मानसिक कुमारी ने बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाई करने और आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी तरीके बताए। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे देश का भविष्य हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारना सभी की जिम्मेदारी है।
समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की निदेशक अनु रानी की अहम भूमिका रही।

