नगर निकाय चुनाव के बीच सिंह मेंशन में बमबाजी, पुलिस जांच में जुटी नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच रविवार देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन में बमबाजी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच बाइक सवार अपराधियों ने सिंह मेंशन को निशाना बनाते हुए दो बम फेंके। इनमें से एक बम सिंह मेंशन के गेट के अंदर जाकर ब्लास्ट हुआ, जबकि दूसरा बाहर ही…
Author: Nizam Khan
विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर जैव विविधता की समृद्धि का आधार है आर्द्रभूमि • प्रमोद दीक्षित मलय प्रकृति जीवों-पादपों की पोषक है, सांसों का स्पंदन है। प्रकृति की रचना में जीवन का सौंदर्य एवं लास्य नर्तन है। ऊंचे उठे नभ छूते गिरि शिखरों पर हिम की रजत चादर हो या पर्वतों से जीवन धारा बन निकली बलखाती चंचल सरिताएं हों। तमाम पशु-पक्षियों एवं मानव को भोजन, आश्रय एवं जीवनोपयोगी संसाधन भेंट करते समृद्ध कानन हों या सतत गर्जना करते उत्ताल लहरों से लोक को नाना प्रकार के रत्नों के उपहार बांटते रत्नाकर महासागर हों। पशु-पक्षियों की क्षुधा मिटाते घास के…
बजट 2026: रिफॉर्म एक्सप्रेस की रफ्तार, सवालों के बीच उम्मीदों का सफर देवानंद सिंह केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया यह बजट एक बार फिर देश को “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पर सवार बताते हुए भविष्य की ओर तेज़ रफ्तार का दावा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे नई ऊर्जा और नई गति देने वाला बजट बताया है, वहीं विपक्ष ने युवाओं की बेरोज़गारी और किसानों की बदहाली को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। इन परस्पर विरोधी दावों के बीच यह बजट उम्मीदों, संभावनाओं और सवालों तीनों को एक साथ लेकर सामने आया है। इस बजट की सबसे बड़ी…
संतुलन की पतली रस्सी पर बजट 2026 – डॉ० प्रियंका सौरभ आज 1 फरवरी 2026 को संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सरकार आर्थिक अनुशासन और जनता की आकांक्षाओं के बीच संकरी राह पर चल रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाषण की शुरुआत ही स्थिरता, निरंतरता और दीर्घकालिक विकास की सोच से की। कोई अप्रत्याशित लोकलुभावन घोषणाओं का धमाका नहीं हुआ, बल्कि बजट ने यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाया। राजकोषीय घाटे को वित्तीय वर्ष 2026 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.4 प्रतिशत रखा गया, जो पूर्व निर्धारित 4.5 प्रतिशत लक्ष्य…
बिरसानगर भूमि अतिक्रमण मामला: माइनिंग अधिकारी व वन विभाग भी हुए सतर्क, जांच समिति गठन की उठी मांग भूमि अतिक्रमण पर अविलंब हो कार्रवाई: अरुण सिंह / चंचल लकड़ा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिरसानगर क्षेत्र में भूमि अतिक्रमण के मामले को लेकर स्थानीय नेताओं के साथ-साथ प्रशासनिक महकमा भी सतर्क हो गया है। सूत्रों के अनुसार, माइनिंग विभाग के अधिकारी और वन विभाग पूरे प्रकरण पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में पहाड़ तोड़े जाने की शिकायत सामने आने पर माइनिंग विभाग द्वारा कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद आरोप है कि भूमि माफियाओं ने वन…
कृषि विज्ञान केंद्र जामताड़ा में पोषण वाटिका प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), जामताड़ा में शुक्रवार को पोषण वाटिका प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न चयनित विद्यालयों से आए 33 नोडल शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का शुभारंभ केवीके जामताड़ा के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. पंकज कुमार, एडीपीओ मनोज कुमार अंबष्ट, वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार तथा राज्य समन्वयक तन्मय चटर्जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर पोषण वाटिका की स्थापना एवं संचालन के माध्यम से बच्चों…
रानेश्वर में ‘दीदी की दुकान’ का विधायक आलोक सोरेन ने किया उद्घाटन निजाम खान। राष्ट्र संवाद दुमका: रानेश्वर प्रखंड अंतर्गत धनभाषा पंचायत के धनभाषा गांव में शुक्रवार को ‘दीदी की दुकान’ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन ने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने लाभुक लुखीमुनी सोरेन से दुकान संचालन और योजना से जुड़ी जानकारी ली तथा दीदी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दुकान से खरीदारी भी की। लाभुक लुखीमुनी सोरेन ने बताया कि उन्होंने दीदी की दुकान योजना के तहत सखी मंडल से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर…
नगरपालिका चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान की अपील राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत मिहिजाम नगर परिषद एवं जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को मतदान होना है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के दोनों नगर निकायों के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सहभागिता पर निर्भर करती है। मतदाता निर्भीक, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया…
जामताड़ा में मैट्रिक व इंटर परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, कदाचार मुक्त आयोजन के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान व वाणिज्य) परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसे लेकर समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं थाना प्रभारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 3 से 17 फरवरी तक प्रथम पाली में तथा इंटरमीडिएट परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक…
नगरपालिका चुनाव को लेकर मिहिजाम व जामताड़ा में निषेधाज्ञा लागू राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर मिहिजाम नगर परिषद् एवं जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। निषेधाज्ञा के तहत बिना अनुमति सभा, जुलूस, हथियार प्रदर्शन, संपत्ति विरूपण, धार्मिक स्थलों पर प्रचार एवं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक प्रचार पर…
