नगरपालिका चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान की अपील
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत मिहिजाम नगर परिषद एवं जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को मतदान होना है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के दोनों नगर निकायों के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सहभागिता पर निर्भर करती है। मतदाता निर्भीक, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सशक्त बनाएं।

