झारखंड विधानसभा में बैंक ऑफ इंडिया ने दी वेतन खाता सुविधाओं की जानकारी राष्ट्र संवाद सं रांची: झारखंड विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से राज्य सरकार के नियमित, संविदा एवं पेंशनधारी कर्मचारियों के लिए हाल में किए गए समझौता (MoU) के तहत वेतन खाता सुविधाओं पर आधारित एक विस्तृत प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधानसभा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन खाते से जुड़ी विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देना था। प्रस्तुति के दौरान बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दुर्घटना बीमा, टर्म इंश्योरेंस, चिकित्सा बीमा सहित अन्य वित्तीय सेवाओं की…
Author: Nizam Khan
आंगनबाड़ी केंद्रों की बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा, समर्सिबल पंप लगाने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शौचालय, पेयजल, रसोई, विद्युत संयोजन एवं सौर ऊर्जा से जुड़ी अवसंरचनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और माताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, पेयजल एवं बिजली की उपलब्धता की जानकारी दी गई। बताया गया कि जिले में कुल 783 सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं।…
आचार्य 108 प्रमुख सागर जी महाराज का भव्य आगमन, अहिंसा और शांति का दिया संदेश राष्ट्र संवाद सं फतेहपुर: दिगंबर जैन धर्म संप्रदाय के राजकीय अतिथि, परम पूज्य आचार्य 108 प्रमुख सागर महाराज अपने पावन अनंत विहार यात्रा के क्रम में गुरुवार की संध्या जवाहर नवोदय विद्यालय, तंबाजोड़ फतेहपुर पहुंचे। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार एवं जैन समाज द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया।विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीति श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिक्षक-कर्मियों तथा छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से सभा कक्ष तक पुष्पवर्षा कर आचार्य श्री का अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा…
नगरपालिका चुनाव में उड़नदस्तों की कार्रवाई से बचने के लिए दस्तावेज साथ रखने की अपील राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के दौरान उड़नदस्ता दलों द्वारा की जाने वाली जब्ती से बचने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने आम नागरिकों से आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। बताया गया कि मतदाता को प्रभावित करने के उद्देश्य से नकदी, शराब या किसी वस्तु का वितरण रिश्वत की श्रेणी में आता है और यह दंडनीय अपराध है। चुनाव अवधि में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाने पर धन के स्रोत और अंतिम उपयोग से जुड़े दस्तावेज…
मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत न्यू पॉलिटेक्निक कॉलेज, पाथरचपड़ा में आयोजित मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निर्वाचन संपन्न कराने हेतु मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने, मतदान सामग्री की जांच, मतपेटिका की निगरानी तथा मतदान उपरांत सीलिंग प्रक्रिया को सही ढंग से करने पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और कर्मियों की शंकाओं का समाधान किया…
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: सामान्य प्रेक्षकों का जामताड़ा आगमन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) एवं जामताड़ा नगर पंचायत के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षकों का 4 फरवरी 2026 को जामताड़ा आगमन हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद के साथ सामान्य प्रेक्षकों ने निर्वाचन प्रक्रिया को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर बैठक की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही दोनों निकायों में चल रहे नाम निर्देशन कार्यों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
प्रतिभा सम्मान समारोह में चयनित छात्रों का उत्साहवर्धन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कंबाइंड बिल्डिंग के समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में केंद्रीय सुरक्षा बलों बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं सीआरपीएफ में चयनित जिले के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रवि आनंद ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जामताड़ा के बेटे-बेटियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की अपील…
बैंक सुरक्षा व साइबर अपराध रोकथाम को लेकर बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता की अध्यक्षता में एसजेएसवाई प्रशिक्षण भवन के सभागार में जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों एवं सीएसपी संचालकों के साथ बैंक सुरक्षा एवं साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकों और सीएसपी केंद्रों पर प्रभावी सीसीटीवी कैमरा लगाने, अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखने, केंद्र खोलते समय सतर्कता बरतने, बायोमेट्रिक उपयोग में सावधानी रखने तथा राशि के आवागमन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध लेन-देन व म्यूल खातों की सूचना तुरंत…
जामताड़ा की तीन बेटियों का बीएसएफ व सीआईएसएफ में चयन, सम्मान समारोह आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में बीएसएफ एवं सीआईएसएफ में सामान्य आरक्षी पद पर चयनित जिले की तीन बेटियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में शबनम प्रवीण (केलाही), संजना कुमारी यादव (कुर्मीपाड़ा) और सुष्मिता हेम्रम (बागजोरी) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने तीनों को बधाई देते हुए ईमानदारी व निष्ठा से कर्तव्य पालन कर माता-पिता, जिला और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। सभी चयनित अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों को पुष्पगुच्छ, शॉल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित…
मनरेगा दिवस पर जिले की सभी पंचायतों में चला “मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: मनरेगा दिवस के अवसर पर जामताड़ा जिले की सभी 118 पंचायतों में “मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार ने फतेहपुर प्रखंड की धसनिया पंचायत से की। इस दौरान उन्होंने चापुड़िया, पालजोरी एवं डुमरिया पंचायतों में चल रहे कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी, जन-जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण तथा मनरेगा योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही e-KYC कैंप, जॉब कार्ड वितरण और श्रमिकों से कार्य…
