Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रतिभा सम्मान समारोह में चयनित छात्रों का उत्साहवर्धन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    प्रतिभा सम्मान समारोह में चयनित छात्रों का उत्साहवर्धन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 4, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रतिभा सम्मान समारोह में चयनित छात्रों का उत्साहवर्धन

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: कंबाइंड बिल्डिंग के समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में केंद्रीय सुरक्षा बलों बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं सीआरपीएफ में चयनित जिले के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रवि आनंद ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जामताड़ा के बेटे-बेटियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की अपील की तथा भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर मार्गदर्शन एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता में सहयोग करेगा।

    कार्यक्रम में परियोजना निदेशक जुगनु मिंज एवं जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि सही मार्गदर्शन से ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। समारोह के दौरान बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं सीआरपीएफ में चयनित विभिन्न प्रखंडों के अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता का संदेश, समय पर जांच और सुलभ उपचार पर जोर
    Next Article नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: सामान्य प्रेक्षकों का जामताड़ा आगमन

    Related Posts

    तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश

    February 13, 2026

    जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया

    February 13, 2026

    जुगसलाई में तेज हुआ चुनाव प्रचार, नौशीन खान के समर्थन में हिदायत खान की जनसभाएं

    February 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश

    जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया

    जुगसलाई में तेज हुआ चुनाव प्रचार, नौशीन खान के समर्थन में हिदायत खान की जनसभाएं

    मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के लिए अंसार खान ने मांगा वोट

    कुलबिंदर सिंह ने टाटा स्टील एमडी को पत्र लिखा सिटीजन एडवाइजरी काउंसिल का पुनर्गठन का आग्रह

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी तेज, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय 20 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष ने लिया शपथ। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा

    मानगो और जमशेदपुर के कंपनी क्षेत्र में नहीं रहेगा अंतर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायेंगे नागरिक सुविधाएं : सुधा गुप्ता

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.