विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता का संदेश, समय पर जांच और सुलभ उपचार पर जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर नागरिकों से कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और सभी के लिए समान व सुलभ उपचार सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, जमशेदपुर के अध्यक्ष ने कहा कि कैंसर एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है, लेकिन समय रहते पहचान और उचित इलाज से कई प्रकार के कैंसर को नियंत्रित और ठीक किया जा सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शुरुआती लक्षणों की पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली और समय पर चिकित्सकीय परामर्श को जीवन रक्षक बताया। उन्होंने लोगों से किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की।
इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक (United by Unique)” है, जो प्रत्येक कैंसर रोगी की अलग यात्रा और व्यक्तिगत देखभाल, सम्मान व संवेदनशील उपचार की आवश्यकता पर बल देती है। आम जनता से तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूर रहने, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम अपनाने और समय-समय पर कैंसर स्क्रीनिंग कराने की अपील की


