नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: सामान्य प्रेक्षकों का जामताड़ा आगमन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) एवं जामताड़ा नगर पंचायत के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षकों का 4 फरवरी 2026 को जामताड़ा आगमन हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद के साथ सामान्य प्रेक्षकों ने निर्वाचन प्रक्रिया को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर बैठक की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही दोनों निकायों में चल रहे नाम निर्देशन कार्यों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।


