मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत न्यू पॉलिटेक्निक कॉलेज, पाथरचपड़ा में आयोजित मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निर्वाचन संपन्न कराने हेतु मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने, मतदान सामग्री की जांच, मतपेटिका की निगरानी तथा मतदान उपरांत सीलिंग प्रक्रिया को सही ढंग से करने पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और कर्मियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

