मनरेगा दिवस पर जिले की सभी पंचायतों में चला “मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: मनरेगा दिवस के अवसर पर जामताड़ा जिले की सभी 118 पंचायतों में “मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार ने फतेहपुर प्रखंड की धसनिया पंचायत से की। इस दौरान उन्होंने चापुड़िया, पालजोरी एवं डुमरिया पंचायतों में चल रहे कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी, जन-जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण तथा मनरेगा योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही e-KYC कैंप, जॉब कार्ड वितरण और श्रमिकों से कार्य मांग के आवेदन लिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभुकों और मेट को सम्मानित किया गया।

