
बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद
*गोवर्धन पूजा में हुए शामिल, स्वयं श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद और की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
धीरोल पंचायत के बागों गांव में श्री श्री सार्वजनिक गिरि गोवर्धन पूजा समिति एवं ग्रामवासियों की ओर से आयोजित गोवर्धन पूजा महोत्सव में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर अष्टम महाप्रसाद अर्पित किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित भजन-कीर्तन में भी उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भाग लिया।
महोत्सव में विधायक का आत्मीय अंदाज आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद परोसा और ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया। ग्रामवासियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। विधायक ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन में ग्राम प्रधान फोटिक गोप, राजकिशोर गोप, शंकरसिंह गोप, मुखिया संतोष उरांव, अश्वनी गोप, धनंजय गोप, सुब्रत गोप, पीएन गोप, बिमल गोप, अभीरथ गोप, तापस गोप, रोहित गोप, सोनिया गोप, भगवान गोप, जादूपति गोप, नारायण गोप, भीम गोप, प्रबीर गोप, अरबिंद गोप एवं मनबोध गोप सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नेतागण उपस्थित थे।

