
शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान
*काली पूजा महोत्सव में भोजपुरी संगीत की धूम, अतिथियों ने किया स्मारिका का विमोचन*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर
काली पूजा के अवसर पर श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी की ओर से आदित्यपुर-02 स्थित एमआईजी मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका शिल्पी राज और उनकी टीम ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक झूमते रहे। गीत-संगीत और मनोरंजन से पूरा मैदान गुलजार रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर काली पूजा कमेटी की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह, प्रदेश भाजपा महामंत्री मनोज कुमार सिंह, पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह एवं रामकुमार पाहन, सरोज सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उपमहापौर अंकुर सिंह, प्रदीप सिंह, विजय गगराई, ब्रजभूषण सिंह और सुरेश साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
आयोजन में पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह, चेयरमैन समरेन्द्र प्रताप सिंह, महासचिव संजय पांडेय, कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल समेत सुमित कुमार सिंह, प्रभाकर शर्मा, आलोक श्रीवास्तव, प्रभात कुमार सिंह रिंकू और अजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

