
भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना
राष्ट्र संवाद संवाददाता, काण्ड्रा
भाईदूज के अवसर पर काण्ड्रा में बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गो धन कूटने की रस्म निभाई।
लोकपरंपरा के अनुसार, भाईदूज पर बहनें गोबर से गोवर्धन अथवा गो धन की आकृति बनाकर उसकी पूजा करती हैं और प्रतीकात्मक रूप से उसे कूटती हैं। मान्यता है कि इस रस्म के माध्यम से बहनें भाइयों पर आने वाली विपत्तियों को दूर करने और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इसके बाद भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसके मंगलमय जीवन की प्रार्थना की जाती है। काण्ड्रा में भी इस परंपरा को श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया गया। गो धन कूटने के दौरान मालती बर्मन, साधना सिंह, रेखा मिश्रा, पूनम, किरण, नीतू, इप्सिता, ईशा, मोनी और झुनकी सहित अन्य महिलाओं व लड़कियां शामिल हुईं।

