Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना देवी विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, “Pharmacist as a Pillar of Republic” रही थीम
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोना देवी विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, “Pharmacist as a Pillar of Republic” रही थीम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोना देवी विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, “Pharmacist as a Pillar of Republic” रही थीम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “Pharmacist as a Pillar of Republic” रही, जिसमें राष्ट्र निर्माण में फार्मासिस्टों की भूमिका और संविधान के प्रति दायित्व को रेखांकित किया गया।

    कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व, संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। छात्राओं कृतिका बाल्मीकि, मौसमी कुमारी, बालेश्वरी मंडी, शारदा रानी, दीपा कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली।

    सहायक कुलसचिव श्रीमती अर्चना सिंह ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ संविधान के प्रति सम्मान और सामाजिक प्रतिबद्धता विकसित करना है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया।

    कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    “Pharmacist as a Pillar of Republic” रही थीम सोना देवी विश्वविद्यालय परिसर में बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में ट्रेलर चालकों का आक्रोश, ब्लू स्कोप पार्किंग में जोरदार प्रदर्शन
    Next Article मनरेगा दिवस पर जिले की सभी पंचायतों में चला “मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान

    Related Posts

    जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर समीक्षा बैठक, जाम वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस

    September 16, 2026

    राजधानी रांची में अतिक्रमण हटाने के दौरान “लाठीचार्ज”

    September 16, 2026

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर समीक्षा बैठक, जाम वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस

    राजधानी रांची में अतिक्रमण हटाने के दौरान “लाठीचार्ज”

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.