Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2026Updated:September 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    समस्तीपुर जिले मैं हैवानियत करने वाला मानवता को शर्मसार करने वाला घटना प्रकाश में आया है बताया जाता है किस की नशेड़ी को जब पिता से नशा करने का पैसा नहीं मिला तो कुदाल से कटकर पिता की हत्या कर दी बीच बचाव करने आई मां को भी बुरी तरह धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, घटना ज़िले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज सनकी युवक ने कुदाल से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। पिता को बचाने पहुंची मां पर भी आरोपी पुत्र ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की काफी संख्या में वीर भर जाम हो गई और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जाने लगी जख्मी मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया का कैसा जमाना आ गया है जो इंसानियत को शर्मसार करने वाला इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने हत्या के आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गांव के मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है, जबकि आरोपित उनका मांझिल पुत्र मोहम्मद अरमान बताया गया है। मृतक के छोत्रे पुत्र मो. अरबाज के अनुसार, उसका भाई मो. अरमान सूखे नशे का आदी है। अक्सर सुख नशा करने को लेकर अपने पिता और मां को प्रताड़ित करता है और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देता है इसको लेकर आसपास के लोगों में भी उसके खिलाफ नाराजगी बनी हुई बताया जाता है कि उसने नशे के लिए पिता से पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात करीब 12 बजे वह नशे की हालत में घर पहुंचा और माता-पिता से गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। काफी ज्यादा ड्रामा किया और आसपास के लोगों के भीड़ जमा हुई किसी तरह आसपास के लोगों ने समझाया लेकिन उसे तो सुख नशे किस की सवार थी, इसी दौरान उसने घर में रखी कुदाल उठा ली और पिता पर हमला कर दिया। कुदाल के वार से मो. इस्लाम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया।पटना ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी।वहीं, पति को बचाने पहुंची उनकी पत्नी रूबीना खातुन पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।जानकारी के अनुसार मृतक के तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है, जबकि दो पुत्र घर पर ही रहते हैं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। शोर सुनकर मृतक का छोटा बेटा नीचे आया तो उसने पिता को गंभीर हालत में पाया। इसके बाद वह उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया,लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
    मृतक के छोटे पुत्र मो. अरबाज ने बताया कि उसका भाई सूखे नशे का आदी है। सुबह नशे के लिए पैसे मांगने पर पिता ने उसे पैसे नहीं दिए थे। रात में घर लौटने के बाद वह माता-पिता से झगड़ने लगा और इसी दौरान कुदाल से पिता पर हमला कर दिया। मां बचाने गईं तो उन्हें भी मारकर जख्मी कर दिया। परिजनों का कहना है कि लगातार सूखे नशे के सेवन के कारण अरमान की मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाने पुलिस मौके पर पहुंची और मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रभारी सदर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी था। नशे की हालत में उसने घटना को अंजाम दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने
    Next Article डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    Related Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    September 16, 2026

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    September 16, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.