Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में चोरों ने एक सेवानिवृत्त आर्मी जवान के बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के ब्लॉक नंबर 14/2/3, रोड नंबर-1 स्थित पानी टंकी के सामने की है, जहां रहने वाले सेवानिवृत्त सैनिक श्रवण कुमार के घर में चोरी की वारदात सामने आई है।

    श्रवण कुमार पिछले करीब दो माह से अस्वस्थ थे और इलाज के लिए रांची के एक अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार को देर शाम इलाज के बाद जब वह अपने घर लौटे तो घर के भीतर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कई कमरों के ताले तथा सामान टूटे-बिखरे मिले। इसके बाद उन्होंने घर की जांच की तो बड़े पैमाने पर चोरी का पता चला।

    पीड़ित के मुताबिक चोर घर से लगभग 30 से 32 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, चार पंखे, इनवर्टर, बिजली के तार, स्विच बोर्ड, टीवी, स्टेबलाइजर, पानी का मोटर तथा बाथरूम और बेसिन में लगे नल तक उखाड़कर ले गए। इसके अलावा आर्मी सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, जमीन के कागजात और बैंक संबंधी जरूरी कागजात भी चोरी कर लिए गए हैं।
    घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गोड, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड प्रतिनिधि राकेश सिंह और राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने मामले की जानकारी तत्काल बागबेड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की।
    मुखिया राजकुमार गोड और उपमुखिया संतोष ठाकुर ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की बड़ी चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग तलाशने का प्रयास कर रही है। क्षेत्रवासियों ने भी चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है।

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी
    Next Article जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    Related Posts

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    September 16, 2026

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    बाढ़ में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

    नेहा बोरा के अमर्यादित बयान पर रत्नाकर सिंह ने की कार्रवाई की मांग

    राजशेखर व्यास: संस्मरण साहित्य के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर और उनका विराट योगदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.