जामताड़ा की तीन बेटियों का बीएसएफ व सीआईएसएफ में चयन, सम्मान समारोह आयोजित
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में बीएसएफ एवं सीआईएसएफ में सामान्य आरक्षी पद पर चयनित जिले की तीन बेटियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में शबनम प्रवीण (केलाही), संजना कुमारी यादव (कुर्मीपाड़ा) और सुष्मिता हेम्रम (बागजोरी) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने तीनों को बधाई देते हुए ईमानदारी व निष्ठा से कर्तव्य पालन कर माता-पिता, जिला और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। सभी चयनित अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों को पुष्पगुच्छ, शॉल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

