
दस वर्षों से छठव्रतियों की सेवा कर रही जनकल्याण दुर्गापूजा समिति
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
जनकल्याण दुर्गापूजा समिति की ओर से गम्हरिया के ट्रेनिंग मोड़ पर छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने 300 से अधिक छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को करीब आठ क्विंटल गेहूं, तीन क्विंटल चावल और गुड़ उपलब्ध कराया।
समिति के संरक्षक सह पूर्व पार्षद सोनू सिंह ने बताया कि पिछले दस वर्षों से समिति यह सेवा कार्य लगातार कर रही है। छठ के दौरान समिति की ओर से घाटों की साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं के लिए दूध, चाय और दातुन की भी व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य पर्व के अवसर पर छठव्रतियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर समिति के संयोजक प्रकाश कुमार साराभाई, अध्यक्ष मंटू सिंह, गुड्डू पांडेय, आजाद कुमार, जितेंद्र साह समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

