Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमआईजी कॉलोनी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी चित्रगुप्त पूजा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    एमआईजी कॉलोनी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी चित्रगुप्त पूजा

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमआईजी कॉलोनी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी चित्रगुप्त पूजा

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर

     

    आदित्यपुर-2 स्थित एमआईजी कॉलोनी के श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति के तत्वावधान में कायस्थ समाज की ओर से भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर समाज के लोगों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान चित्रगुप्त के साथ कलम-दवात की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

     

    पुरोहित आचार्य भोला तिवारी के मार्गदर्शन में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। अमित सिन्हा यजमान के रूप में शामिल हुए। पूजन के बाद हवन और आरती की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद वितरित किया गया। समारोह का समापन प्रीतिभोज के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में चित्रांश परिवार शामिल हुए।

     

    आयोजन को सफल बनाने में समिति के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक रंजन प्रदीप, अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार, उपाध्यक्ष नवनीत सिन्हा, गुंजन नन्दन सहाय एवं नीरज सिन्हा तथा सचिव रोहित सिन्हा, आलोक श्रीवास्तव और मनोज सिन्हा का योगदान रहा। इस दौरान समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ घाटों की बदहाली देख डीसी ने दिए सुधार के निर्देश
    Next Article 27 लाख की लागत से बना यूसीआईएल डैम का सामुदायिक भवन एक साल में जर्जर, सीएसआर फंड के दुरुपयोग का आरोप

    Related Posts

    मैदान में बरौनी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम।रानी को हराकर बनी चैंपियन।

    November 11, 2026

    छठ पूजा को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन, अंचलाधिकारी ने विभिन्न घाटों का लिया जायजा

    November 11, 2026

    बहरागोड़ा में उत्साह से मना भाईदूज, बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मैदान में बरौनी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम।रानी को हराकर बनी चैंपियन।

    छठ पूजा को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन, अंचलाधिकारी ने विभिन्न घाटों का लिया जायजा

    बहरागोड़ा में उत्साह से मना भाईदूज, बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक

    माताजी आश्रम हाता में 29 नवंबर को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

    बागजाता माइंस की शाफ्ट निर्माण परियोजना की जांच की मांग, शिकायत बंद करने पर अपील

    झारखंड स्थापना दिवस को मुख्य अतिथि होंगे विधायक संजीव सरदार

    27 लाख की लागत से बना यूसीआईएल डैम का सामुदायिक भवन एक साल में जर्जर, सीएसआर फंड के दुरुपयोग का आरोप

    एमआईजी कॉलोनी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी चित्रगुप्त पूजा

    छठ घाटों की बदहाली देख डीसी ने दिए सुधार के निर्देश

    पोटका में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मना यमद्वितीया पर्व

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.