आंगनबाड़ी केंद्रों की बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा, समर्सिबल पंप लगाने के निर्देश
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: समाहरणालय में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शौचालय, पेयजल, रसोई, विद्युत संयोजन एवं सौर ऊर्जा से जुड़ी अवसंरचनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और माताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, पेयजल एवं बिजली की उपलब्धता की जानकारी दी गई। बताया गया कि जिले में कुल 783 सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना के तहत 400 केंद्रों में पानी की टंकी की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन कई केंद्रों में पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे पेयजल की आपूर्ति बाधित हो रही है।
इस पर निर्देश दिया गया कि जहां चापाकल या बोरिंग की सुविधा है, वहां पेयजल की सुलभ व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समर्सिबल पंप लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही भवन निर्माण, रख-रखाव और स्वच्छता से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

